आगरा में सुबह से निकली धूप, बारिश के आसार नहीं:दिन में छा सकते हैं बादल, अब तक सामान्य से 1% कम बारिश

आगरा में सुबह से निकली धूप, बारिश के आसार नहीं:दिन में छा सकते हैं बादल, अब तक सामान्य से 1% कम बारिश

आगरा में शनिवार सुबह से धूप निकली रही है। हवा भी शांत है। ऐसे में उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिन में बादल छाये रह सकते हैं। बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में बादल छाये रह सकते हैं। 30 अगस्त से मौसम साफ रहेगा। 3 सितंबर तक बूंदाबांदी या बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी
आगरा में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। बारिश न होने और शुक्रवार को धूप निकलने की वजह से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में बूंदाबांदी या बारिश के कोई आसार नहीं हैं। रविवार से मौसम साफ रहेगा। 3 सितंबर तक आसमान साफ रहेगा। धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। उमसभरी गर्मी परेशान करेगी। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 1% कम बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से 1% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 419.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 416.1 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 3.8 मिमी बारिश कम हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *