मैराथन में दौड़े रिवरसाइड डीएवी स्कूल के विद्यार्थी

मैराथन में दौड़े रिवरसाइड डीएवी स्कूल के विद्यार्थी

अम्बाला| कैंट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल रिवरसाइड की ओर से वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में मैराथन आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैराथन का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. सीमा दत्त ने हरी झंडी दिखाकर किया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 के छात्र वर्ग में हरकित (8-ए) ने पहला, अर्पित (8-सी) ने दूसरा और प्रभजोत (7-सी) ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में प्रज्ञा (7-बी) प्रथम, नूरप्रीत (8-ए) द्वितीय और पलक (8-डी) तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के छात्र वर्ग में लोकेश (11-सी1) प्रथम, वंश (11-एम) द्वितीय और बवनीत (9-ए) तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में जैसमीन (9-ए) ने पहला और किंजल (10-डी) ने दूसरा स्थान हासिल किया। इशिता (12-एम) और वेदांती (10-डी) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या ने कहा कि सभी विजेताओं को विद्यालय के आगामी वार्षिकोत्सव में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *