क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अर्शविंदर का चयन

क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अर्शविंदर का चयन

भास्कर न्यूज | अम्बाला एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के क्रिकेटर अर्शविंदर का चयन सीबीएसई क्रिकेट नॉर्थ जोन-2 अंडर-17 बॉयज प्रतियोगिता 2026-27 के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 24 से 30 अक्टूबर तक मदुरई के वेल्लामल स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 16 से 22 अक्टूबर तक प्री-नेशनल ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। इसके बाद 23 अक्टूबर को टीम प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हुई। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन, मैनेजर रितेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, सलाहकार रविकांत जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने अर्शविंदर के चयन की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *