आगरा में सजा फैशन और ग्लैमर का मंच:एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बोलीं- आगरा दिल के करीब, पेठा लेकर जा रही हूं

आगरा में सजा फैशन और ग्लैमर का मंच:एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बोलीं- आगरा दिल के करीब, पेठा लेकर जा रही हूं

आगरा में फैशन, ग्लैमर और सामाजिक जागरूकता का संगम बुधवार को होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में दिखा। यहां ‘द इंडिया फैशन रनवे-सीजन 5 का आयोजन हुआ। शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने ग्लैमर का तड़का लगाया। इस इवेंट में दैनिक भास्कर न्यूज ऐप डिजिटल मीडिया पार्टनर रहा। कैंसर अवेयरनेस के लिए वॉक, सर्वाइवर्स ने भी किया रैंप वॉक
इस बार रनवे की सबसे खास बात इसका सामाजिक संदेश रहा। शो को जरूरतमंद लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के मुफ्त टीकाकरण और कैंसर जागरूकता से जोड़ा गया। शारदा स्कूल ऑफ फैशन के डिजाइनर्स ने टॉप मॉडल्स के लिए ड्रेस डिजाइन कीं। वहीं पुष्पांजलि हॉस्पिटल के स्टूडेंट्स ने मॉडल्स के साथ रैंप वॉक किया। कैंसर अवेयरनेस सीक्वेंस में जाने-माने ऑन्कोलॉजिस्ट, टॉप मॉडल्स, कैंसर को मात दे चुके लोग और इलाज करा रहे मरीज भी रैंप पर उतरे। इस भावुक पल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शो में फैशन के साथ-साथ कला, संस्कृति और अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संयोजक ललिता करमचंदानी ने कहा- आगरा में फैशन को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर एक ऐसा मंच तैयार किया है जो मनोरंजन के साथ संदेश भी दे। Royal Fiesta के जय कुमार गिदवानी और Event Creator के कपिल गिल ने आयोजन की रूपरेखा बताई। ईशा गुप्ता बोलीं- मैं अमरोहा से हूं, आगरा का पेठा पसंद है
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कहा- आगरा आकर ये शहर मेरे दिल के करीब है। मैं यूपी के अमरोहा से ही हूं। मुझे आगरा का पेठा बहुत पसंद है और मैं काफी सारा लेकर भी जा रही हूं। आयोजन में सुखदेव गिदवानी, दीप्ति गिदवानी, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, जयदीप मल्होत्रा, सत्येंद्र बंसल, कुशाग्र बंसल, राहुल बंसल, शारदा यूनिवर्सिटी के वीसी परमानंद, राजेश गुप्ता, कमल छाबरिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *