आगरा में ऑनलाइन पेमेंट पर विवाद:ज्यादा रुपए ट्रांसफर होने पर ग्राहक ने रुपए मांगे, दुकानदार ने चाकू से हमला किया

आगरा में ऑनलाइन पेमेंट पर विवाद:ज्यादा रुपए ट्रांसफर होने पर ग्राहक ने रुपए मांगे, दुकानदार ने चाकू से हमला किया

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के प्रतापपुरा स्थित चौपाटी में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित ने ऑनलाइन पेमेंट करते समय ज्यादा रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। इसको लेकर विवाद के दौरान छोले-कुलचे की दुकान पर मौजूद दुकानदार ने एक ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
प्रतापपुरा निवासी शिवम सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को वो अपने चाचा के साथ ब्रदर छोले भूठरे की दुकान पर गए थे। यहां पर उन्होंने 210 रुपए का सामान लिया। क्यू आर से पेमेंट करते समय गलती से 2100 रुपए ट्रांसफर हो गए। जब उनको इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दुकानदार से रुपए वापस मांगे। मगर, वो आनाकानी करने लगा। इसको लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। चेहरे पर चाकू मारा
आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया। उसके चेहरे और हाथ पर चाकू मार दिया। वहां मौजूद लोगों ने दुकानदार को रोका। बड़ी मुश्किल से दुकानदार से चाकू छीना। हमले में शिवम घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *