फाजिल्का | श्री महासर माता भक्त मंडल ओर से सेठ गरीबचंद की धर्मशाला में सिद्ध पीठ श्री महासर माता की पवित्र अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई है। मां का भव्य और सुंदर दरबार सजाया गया है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ से मां के दरबार की रौनक बढ़ रही है। प्रधान सतीश सिंगला, महासचिव अजय गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, प्रेस सचिव निशांत अग्रवाल, नितिन शर्मा, कोषाध्यक्ष बलराज मित्तल, लीलाधर शर्मा और संजीव यादव मौजूद थे।

