राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने सिद्धेश्वर फाउंडेशन, मुजफ्फरपुर कार्यालय के तत्वावधान में अहियापुर मे श्रद्धा,उत्साह एवं विचार-विमर्श के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा,साहित्य, चिकित्सा,प्रशासन, सामाजिक सेवक, सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता धीरेन्द्र कुमार वीराना ने की,जबकि मंच संचालन सिद्धेश्वर फाउंडेशन के संस्थापक शशि सिद्धेश्वर कुमार उर्फ गुलाब यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य,अहिंसा, स्वच्छता,आत्मनिर्भरता,सामाजिक समरसता तथा शास्त्री जी के सादगी,ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के विचारों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बदलते सामाजिक एवं आर्थिक परिवेश में भी दोनों महापुरुषों के जीवन-मूल्य समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। कार्यक्रम में संजय कुमार यादव,मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक नागेन्द्र मिश्रा एवं शिवनारायण झा,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव,कृषि पदाधिकारी केशव किशोर शाही,सेवानिवृत्त जलसेना अधिकारी जितेंद्र कुमार राय,डॉ. विभाष चंद्र झा,प्रधान शिक्षक मिंटू कुमार,जिलाध्यक्ष प्रधान शिक्षक संघ सुनील कुमार यादव,प्रधानाध्यापक अनिल कुमार,अंजनी कुमार,विभा सिंह,डॉ. वंदना पोद्दार,एक्यूप्रेशर चिकित्सक प्रो. डॉ. अरविंद कुमार,व्याख्याता; प्रो. डॉ. ईरा मिश्रा,प्रो. मिंतेश सिंह,विनोद झा,कवयित्री फरजाना खातून,मीरा तिवारी,अभिषेक कुमार,शोभाकांत राय,डॉ. पवन कुमार यादव,चन्द्रजीत यादव,रेलवे अधिकारी; प्रो. डॉ. ललित किशोर,चंदन कुमार,अनिल कुमार यादव,जय किशोर राय,सोनी जायसवाल,रामबाबू यादव,लक्ष्मी राय,राशिद इकबाल,हरिशंकर राय,विकास कुमार,सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,चिकित्सक,प्रोफेसर,अधिवक्ता,कवि,लेखक,साहित्यकार,पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ता,बुद्धिजीवी एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन एवं सामाजिक कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया तथा समाज में सत्य,सद्भाव,सेवा,अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में शशि सिद्धेश्वर कुमार उर्फ गुलाब यादव ने सभी अतिथियों,वक्ताओं,मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारने का संकल्प लेने का दिन भी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने सिद्धेश्वर फाउंडेशन, मुजफ्फरपुर कार्यालय के तत्वावधान में अहियापुर मे श्रद्धा,उत्साह एवं विचार-विमर्श के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा,साहित्य, चिकित्सा,प्रशासन, सामाजिक सेवक, सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता धीरेन्द्र कुमार वीराना ने की,जबकि मंच संचालन सिद्धेश्वर फाउंडेशन के संस्थापक शशि सिद्धेश्वर कुमार उर्फ गुलाब यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य,अहिंसा, स्वच्छता,आत्मनिर्भरता,सामाजिक समरसता तथा शास्त्री जी के सादगी,ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के विचारों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बदलते सामाजिक एवं आर्थिक परिवेश में भी दोनों महापुरुषों के जीवन-मूल्य समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। कार्यक्रम में संजय कुमार यादव,मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक नागेन्द्र मिश्रा एवं शिवनारायण झा,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव,कृषि पदाधिकारी केशव किशोर शाही,सेवानिवृत्त जलसेना अधिकारी जितेंद्र कुमार राय,डॉ. विभाष चंद्र झा,प्रधान शिक्षक मिंटू कुमार,जिलाध्यक्ष प्रधान शिक्षक संघ सुनील कुमार यादव,प्रधानाध्यापक अनिल कुमार,अंजनी कुमार,विभा सिंह,डॉ. वंदना पोद्दार,एक्यूप्रेशर चिकित्सक प्रो. डॉ. अरविंद कुमार,व्याख्याता; प्रो. डॉ. ईरा मिश्रा,प्रो. मिंतेश सिंह,विनोद झा,कवयित्री फरजाना खातून,मीरा तिवारी,अभिषेक कुमार,शोभाकांत राय,डॉ. पवन कुमार यादव,चन्द्रजीत यादव,रेलवे अधिकारी; प्रो. डॉ. ललित किशोर,चंदन कुमार,अनिल कुमार यादव,जय किशोर राय,सोनी जायसवाल,रामबाबू यादव,लक्ष्मी राय,राशिद इकबाल,हरिशंकर राय,विकास कुमार,सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,चिकित्सक,प्रोफेसर,अधिवक्ता,कवि,लेखक,साहित्यकार,पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ता,बुद्धिजीवी एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन एवं सामाजिक कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया तथा समाज में सत्य,सद्भाव,सेवा,अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में शशि सिद्धेश्वर कुमार उर्फ गुलाब यादव ने सभी अतिथियों,वक्ताओं,मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारने का संकल्प लेने का दिन भी है।

