अर्नब तूफान से शेखपुरा का टेम्प्रेचर 25 डिग्री पर पहुंचा:तीसरे दिन भी बादल छाए, 6 प्रखंडों में 16.2 से 32.2 MM बारिश दर्ज

अर्नब तूफान से शेखपुरा का टेम्प्रेचर 25 डिग्री पर पहुंचा:तीसरे दिन भी बादल छाए, 6 प्रखंडों में 16.2 से 32.2 MM बारिश दर्ज

शेखपुरा में बंगाल की खाड़ी से उठे अर्णव तूफान का असर शुक्रवार को तीसरे दिन भी रहा। जिले का तापमान गिरकर करीब 25 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया। दोपहर बाद पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी रुक गई, लेकिन देर रात तक आसमान में बादल छाए रहे। शेखोपुरसराय प्रखंड में सबसे ज्यादा 32.2 मिलीमीटर बारिश मौसम विभाग ने शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में शेखोपुरसराय प्रखंड में सबसे ज्यादा 32.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चेवाड़ा में 31.8 और शेखपुरा सदर प्रखंड में 26.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अरियरी में 25.2, घाटकुसुंभा में 24.6 और बरबीघा में सबसे कम 16.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। घरों में चादर, कंबल व स्वेटर निकले तूफान के असर से जिले का तापमान पिछले 48 घंटे में 5 डिग्री से ज्यादा गिरा है। तापमान करीब 25 डिग्री पर पहुंचने से लोगों को ठंड महसूस होने लगी और घरों में चादर, कंबल व स्वेटर निकलने लगे। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम साफ होने और अगले सप्ताह धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ सकता है। खराब मौसम के कारण जिले में जनजीवन पर असर पड़ा। शेखपुरा में बंगाल की खाड़ी से उठे अर्णव तूफान का असर शुक्रवार को तीसरे दिन भी रहा। जिले का तापमान गिरकर करीब 25 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया। दोपहर बाद पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी रुक गई, लेकिन देर रात तक आसमान में बादल छाए रहे। शेखोपुरसराय प्रखंड में सबसे ज्यादा 32.2 मिलीमीटर बारिश मौसम विभाग ने शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में शेखोपुरसराय प्रखंड में सबसे ज्यादा 32.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चेवाड़ा में 31.8 और शेखपुरा सदर प्रखंड में 26.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अरियरी में 25.2, घाटकुसुंभा में 24.6 और बरबीघा में सबसे कम 16.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। घरों में चादर, कंबल व स्वेटर निकले तूफान के असर से जिले का तापमान पिछले 48 घंटे में 5 डिग्री से ज्यादा गिरा है। तापमान करीब 25 डिग्री पर पहुंचने से लोगों को ठंड महसूस होने लगी और घरों में चादर, कंबल व स्वेटर निकलने लगे। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम साफ होने और अगले सप्ताह धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ सकता है। खराब मौसम के कारण जिले में जनजीवन पर असर पड़ा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *