महम में स्वीट्स शॉप पर खाद्य विभाग की रेड:मिठाईयों के सेंपल लेकर जांच को भेजे; घी की जानकारी बोर्ड पर लिखने के निर्देश

महम में स्वीट्स शॉप पर खाद्य विभाग की रेड:मिठाईयों के सेंपल लेकर जांच को भेजे; घी की जानकारी बोर्ड पर लिखने के निर्देश

त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रोहतक जिले में महम के मुख्य बाजार में मिठाई की दुकानों की जांच की। टीम ने कई मिष्ठान भंडारों से मिठाइयों के सेंपल लिए। जांच के दौरान दुकानों की साफ-सफाई, मिठाइयों में इस्तेमाल सामग्री और रंगों के प्रयोग को देखा गया। टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादयान ने कहा कि मिठाइयों में मिलावटी सामग्री और रंगों के इस्तेमाल पर खास ध्यान दिया जा रहा है। दुकानदारों को केवल खाने में इस्तेमाल की अनुमति वाले रंग और तय मानकों के मुताबिक सामग्री इस्तेमाल करने को कहा गया है। दुकानदारों को मिठाई किस घी से बनी है, इसकी जानकारी बोर्ड पर साफ लिखनी होगी। डॉ. कादयान ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानों पर साफ-सफाई रखने के भी दिए निर्देश छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने दुकानदारों को मिठाइयां तैयार करने और उनके भंडारण के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डॉ. कादयान ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। मिठाइयां तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई डॉ. योगेश कादयान ने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और मिलावट पर रोक लगाना है। दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मिठाइयों में मिलावट, प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल या अन्य खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *