स्कूटी में 30 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार:नांदघाट पुलिस ने पकड़ा, 23 हजार रुपए का सामान जब्त

स्कूटी में 30 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार:नांदघाट पुलिस ने पकड़ा, 23 हजार रुपए का सामान जब्त

बेमेतरा जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नांदघाट पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी में सफेद बोरी के अंदर 30 पौवा देशी मसाला शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 हजार 400 एमएल शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 23 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर टेमरी-बाजार मार्ग पर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लाल रंग की स्कूटी में सफेद बोरी रखकर ग्राम टेमरी से बाजार की ओर जा रहा है। बोरी में बिक्री के लिए अवैध शराब रखे जाने की सूचना पर नांदघाट पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान स्कूटी से शराब का परिवहन करते हुए युवक को पकड़ा गया। शराब और स्कूटी समेत 23 हजार का सामान जब्त पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरुदेव चौहान उर्फ किशन (22), निवासी लिमतरा, थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए बताई गई है। वहीं, परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी (CG 09 H 0489) की कीमत करीब 20 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब और स्कूटी समेत कुल 23 हजार रुपए का सामान जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *