अररिया-2 साल पहले लगे बिजली के पोल:बांस-बल्लियों के सहारे घरों तक पहुंच रही; शिकायत के बाद विभाग ने दिया निरीक्षण का भरोसा

अररिया-2 साल पहले लगे बिजली के पोल:बांस-बल्लियों के सहारे घरों तक पहुंच रही; शिकायत के बाद विभाग ने दिया निरीक्षण का भरोसा

अररिया शहर के आरएस वार्ड संख्या-04 के चार टोलों में बिजली के पोल तो लगा दिए गए, लेकिन दो साल बाद भी उन पर तार नहीं डाले गए हैं। इससे स्थानीय लोगों को बांस-बल्लियों के सहारे घरों तक बिजली पहुंचानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि बिहार सरकार की हर घर बिजली योजना का लाभ इन टोलों तक पूरी तरह नहीं पहुंचा है। जर्जर व्यवस्था के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। दो साल से पोल खड़े, तार लगाने का काम अधूरा स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब दो साल पहले बिजली के पोल लगाए गए थे, लेकिन उन पर तार लगाने का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में लोग वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए घरों तक बिजली पहुंचा रहे हैं। खुले में लटकते तारों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात के दौरान तेज हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति में भी परेशानी होती है। कई बार आवेदन, फिर भी नहीं हुआ समाधान स्थानीय निवासी अनिल कुमार साह, नूतन देवी, अनु कुमारी और निर्मल कुमार साह समेत अन्य लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग में कई बार आवेदन दिया गया। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों को उम्मीद है कि विभाग जल्द ही अधूरे काम को पूरा कराएगा। स्थल निरीक्षण के बाद कार्रवाई का भरोसा मामले में बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने की बात कही है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही पोल पर तार लगाने का काम पूरा होगा और उन्हें बांस-बल्लियों के सहारे बिजली लेने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। इससे संभावित हादसों का खतरा भी कम हो सकेगा। अररिया शहर के आरएस वार्ड संख्या-04 के चार टोलों में बिजली के पोल तो लगा दिए गए, लेकिन दो साल बाद भी उन पर तार नहीं डाले गए हैं। इससे स्थानीय लोगों को बांस-बल्लियों के सहारे घरों तक बिजली पहुंचानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि बिहार सरकार की हर घर बिजली योजना का लाभ इन टोलों तक पूरी तरह नहीं पहुंचा है। जर्जर व्यवस्था के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। दो साल से पोल खड़े, तार लगाने का काम अधूरा स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब दो साल पहले बिजली के पोल लगाए गए थे, लेकिन उन पर तार लगाने का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में लोग वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए घरों तक बिजली पहुंचा रहे हैं। खुले में लटकते तारों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात के दौरान तेज हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति में भी परेशानी होती है। कई बार आवेदन, फिर भी नहीं हुआ समाधान स्थानीय निवासी अनिल कुमार साह, नूतन देवी, अनु कुमारी और निर्मल कुमार साह समेत अन्य लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग में कई बार आवेदन दिया गया। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों को उम्मीद है कि विभाग जल्द ही अधूरे काम को पूरा कराएगा। स्थल निरीक्षण के बाद कार्रवाई का भरोसा मामले में बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने की बात कही है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही पोल पर तार लगाने का काम पूरा होगा और उन्हें बांस-बल्लियों के सहारे बिजली लेने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। इससे संभावित हादसों का खतरा भी कम हो सकेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *