अररिया जिले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसका मकसद कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिसिंग में सुधार लाना है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले में कुल 112 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 48 पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), 54 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 10 पीटीसी सिपाही शामिल हैं। नए पदस्थापन स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश इस तबादले में उन पुलिस पदाधिकारियों को बदला गया है, जो लंबे समय से एक ही थाने या इकाई में तैनात थे। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी दो से तीन साल से एक ही जगह पर काम कर रहे थे। इन अधिकारियों को नई जगह पर भेजकर पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आदेश में सभी ट्रांसफर हुए पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। एसपी के इस कदम को जिले में पुलिस व्यवस्था को और सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में देखा जा रहा है। रमेश प्रसाद को फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई भेजा तबादले की सूची में सात थानों के अपर थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया है। महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी को भी फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है। इसी तरह, आरएस थाना के अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को फुलकाहा थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। मदनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मंडल को रानीगंज थाना अनुसंधान इकाई, ताराबाड़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद को फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया है। 15 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था वहीं, सोमानमी गोदाम थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय को रानीगंज थाना अनुसंधान इकाई और फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार को आरएस थाना अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है। हाल में एसपी ने सिकटी, सोनामनी गोदाम और बथनाहा के तीन थानाध्यक्षों को कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया था, जबकि 15 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। एसपी ने स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अररिया जिले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसका मकसद कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिसिंग में सुधार लाना है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले में कुल 112 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 48 पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), 54 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 10 पीटीसी सिपाही शामिल हैं। नए पदस्थापन स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश इस तबादले में उन पुलिस पदाधिकारियों को बदला गया है, जो लंबे समय से एक ही थाने या इकाई में तैनात थे। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी दो से तीन साल से एक ही जगह पर काम कर रहे थे। इन अधिकारियों को नई जगह पर भेजकर पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आदेश में सभी ट्रांसफर हुए पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। एसपी के इस कदम को जिले में पुलिस व्यवस्था को और सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में देखा जा रहा है। रमेश प्रसाद को फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई भेजा तबादले की सूची में सात थानों के अपर थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया है। महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी को भी फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है। इसी तरह, आरएस थाना के अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को फुलकाहा थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। मदनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मंडल को रानीगंज थाना अनुसंधान इकाई, ताराबाड़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद को फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया है। 15 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था वहीं, सोमानमी गोदाम थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय को रानीगंज थाना अनुसंधान इकाई और फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार को आरएस थाना अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है। हाल में एसपी ने सिकटी, सोनामनी गोदाम और बथनाहा के तीन थानाध्यक्षों को कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया था, जबकि 15 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। एसपी ने स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

