अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की दो घटनाएं सामने आई हैं। यहां बीते शनिवार को फायरिंग और रविवार को चाकूबाजी की घटना हुई। सटर काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, दोनों घटनाओं का आपस में संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। 47वीं वार्षिक नगर कीर्तन और मेले में युबा सिटी समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या सामने तिएरा बुएना रोड पर पार्किंग में फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है और अन्य सुरागों की जांच कर रही है। रविवार को चाकूबाजी में दो लोग घायल वहीं, रविवार को नगर कीर्तन समाप्त होने के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। सैक्रामेंटो निवासी 28 वर्षीय दविंदर सिंह गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में सैक्रामेंटो निवासी 28 वर्षीय दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को सटर काउंटी जेल में रखा गया है। घायलों में से दूसरे व्यक्ति की हालत स्थिर बताई गई है। उसका इलाज यूसी डेविस मेडिकल सेंटर में चल रहा है। दोनों घटनाओं के संबंध की जांच कर रही पुलिस सटर काउंटी पुलिस विभाग (शेरिफ कार्यालय) के अनुसार, दोनों मामलों की जांच जारी है। जांचकर्ता सिख गुरुद्वारे के प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने बुधवार को मामले में और जानकारी जारी करने की बात कही है।

