Ayushmann Khurrana Upcoming Movies Ye Prem Mol Liya: बॉलीवुड में इन दिनों फ्रेंचाइजी फिल्मों, बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स और पुराने हिट फॉर्मूलों का दबदबा है। ऐसे दौर में एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने फिल्मी जर्नी और प्रोजेक्ट्स चुनने के तरीके पर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा ऐसी कहानियों को प्राथमिकता दी है, जिनमें कुछ नया करने और लीक से हटकर चलने का अवसर मिले। ‘विक्की डोनर’ से लेकर ‘अंधाधुन’ तक उनकी फिल्मों का चुनाव इसी सोच को दिखाता है।
आयुष्मान ने आगे बताया वो हमेशा उस रास्ते पर चलना पसंद करते हैं, जिस पर कम लोग चलते हैं। उनके लिए किसी फिल्म को चुनने में उसकी कहानी और उसमें मौजूद प्रयोग सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। वो आगे भी ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो आम ढर्रे से अलग हों और जिनमें मनोरंजन के साथ कुछ नया पेश करने की क्षमता हो।
‘विक्की डोनर’ से ‘अंधाधुन’ तक, अलग रही आयुष्मान की पसंद
अपने करियर के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने ‘विक्की डोनर’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्मों का जिक्र किया। उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स ‘उड़ता तीर’, ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘मुपापा’ को भी इसी सोच से जुड़ा बताया।
इस पर एक्टर का कहना है कि दर्शकों ने उनकी पसंद पर भरोसा जताया है। इसी भरोसे ने उन्हें जोखिम लेने, नए प्रयोग करने और अलग-अलग जॉनर में काम करने का आत्मविश्वास दिया है। आयुष्मान की फिल्मों में सोशल कॉमेडी, रोमांटिक ड्रामा और डार्क थ्रिलर जैसी कई शैलियां देखने को मिली हैं। वह किसी एक तरह के किरदार या कहानी तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहते।
दर्शकों के भरोसे से मिलता है नई कहानियां चुनने का हौसला
आयुष्मान ने ये भी कहा कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो दर्शकों को कुछ नया देने के साथ उनका मनोरंजन भी करें। उनके मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ को मिल रहा प्यार उनके लिए काफी मायने रखता है। इससे उन्हें भरोसा मिला है कि फैंस नए नजरिए, अनोखी कहानियों और कहानी कहने के नए तरीकों को अपनाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते फिल्म उनसे जुड़ सके और उनका मनोरंजन करे।
उन्होंने उन निर्देशकों, राइटर्स और पूरी टीम का आभार जताया, जिन्होंने अलग तरह की कहानियों के लिए उन पर भरोसा किया। साथ ही दर्शकों को भी धन्यवाद दिया, जिनके समर्थन ने यह साबित किया है कि लीक से हटकर बनी फिल्में भी मुख्यधारा के मनोरंजन में अपनी जगह बना सकती हैं।
‘उड़ता तीर’ के बाद इन प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे आयुष्मान
‘उड़ता तीर’ को मिल रही चर्चा के बीच आयुष्मान के आने वाले प्रोजेक्ट्स ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘मुपापा’ भी सुर्खियों में हैं। इन फिल्मों के जरिए एक्टर अलग-अलग तरह की कहानियों के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। उनके हालिया बयान से साफ है कि कहानी में नयापन और मनोरंजन का मेल उनके लिए फिल्में चुनने का अहम आधार बना हुआ है।


Blockbuster: Badhaai Ho
Super Hit Dream Girl | Bala
Hit Vicky Donor | Dum Laga Ke Haisha | Andhadhun | Article 15
Semi-Hit / Plus Shubh Mangal Saavdhan | Bareilly Ki… 
