माड़ी मेघा के खेतों में मिला ड्रोन से गिराया पैकेट:पुलिस-BSF टीम ने 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए

माड़ी मेघा के खेतों में मिला ड्रोन से गिराया पैकेट:पुलिस-BSF टीम ने 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए

खालड़ा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव माड़ी मेघा के खेतों से खालड़ा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नशे और हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और बीएसएफ के जवानों को खेतों में ड्रोन के जरिए गिराया गया पीले रंग का एक पैकेट मिला जिसमें, से 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन, 85 ग्राम पैकिंग सामग्री, चार विदेशी पिस्तौल, चार मैगजीन और 50 कारतूस बरामद हुए। थाना खालड़ा के प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बीएसएफ की 115वीं बटालियन की बीओपी के कमांडर एलएस शर्मा और जवानों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान खेतों में संदिग्ध पीले रंग का पैकेट मिला। जांच करने पर उसमें हेरोइन और हथियार होने का पता चला। बरामद हथियारों में तुर्की निर्मित चार विदेशी पिस्तौल (पीएक्स 5.7 टीएसएस), चार मैगजीन और 50 कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *