अभी 2 दिन और होगी बारिश:पटना में 24 घंटे में 72.2 मिमी बरसा पानी

अभी 2 दिन और होगी बारिश:पटना में 24 घंटे में 72.2 मिमी बरसा पानी

पटना में तीन दिनों से जारी मूसलधार बारिश का सिलसिला शनिवार को भी नहीं थमा। पिछले 24 घंटे में 72.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। लेकिन, राहत की बात यह रही कि तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिनों में बारिश और बादलों के कारण मौसम सुहाना रह सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधि कमजोर पड़ने पर तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, राज्य में बारिश का घाटा अब 37 से घटकर 32 प्रतिशत रह गया है। अबतक बिहार में 657.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि 968.8 मिमी होनी चाहिए थी। उधर, एलएनजेपी हड्डी अस्पताल, पीएमसीएच, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल, गर्दनीबाग अस्पताल परिसर में जलजमाव के कारण मरीजों को पानी और कीचड़ से होकर जाना पड़ा। पटना में तीन दिनों से जारी मूसलधार बारिश का सिलसिला शनिवार को भी नहीं थमा। पिछले 24 घंटे में 72.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। लेकिन, राहत की बात यह रही कि तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिनों में बारिश और बादलों के कारण मौसम सुहाना रह सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधि कमजोर पड़ने पर तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, राज्य में बारिश का घाटा अब 37 से घटकर 32 प्रतिशत रह गया है। अबतक बिहार में 657.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि 968.8 मिमी होनी चाहिए थी। उधर, एलएनजेपी हड्डी अस्पताल, पीएमसीएच, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल, गर्दनीबाग अस्पताल परिसर में जलजमाव के कारण मरीजों को पानी और कीचड़ से होकर जाना पड़ा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *