6 वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया रेप:देवरिया में चॉकलेट का लालच देकर झोपड़ी में ले गया, रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे

6 वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया रेप:देवरिया में चॉकलेट का लालच देकर झोपड़ी में ले गया, रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे

देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही 16 साल किशोर पर है। पुलिस ने शनिवार देर शाम मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना के बाद एएसपी सुनील कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर अपने घर के दरवाजे पर मौजूद था। इसी दौरान पड़ोस की छह साल की बच्ची खेलते हुए वहां पहुंच गई। आरोप है कि किशोर ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिया और उसे पास की झोपड़ी में ले गया। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग आरोप है कि झोपड़ी में किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ा घटना की जानकारी मिलते ही श्रीरामपुर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया और मामले में केस दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। अस्पताल में बच्ची का कराया गया इलाज एएसपी सुनील कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *