किशुनपुर मीठा के स्कूल में मनाया ‘मीना दिवस’:बालिकाओं को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

किशुनपुर मीठा के स्कूल में मनाया ‘मीना दिवस’:बालिकाओं को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ग्राम पंचायत किशुनपुर मीठा स्थित संविलियन विद्यालय में विद्यालय प्राचार्य की अध्यक्षता में ‘मीना दिवस’ का आयोजन किया गया। बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल संरक्षण और बाल अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण जैसी कुरीतियों और अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी विषम परिस्थिति या समस्या में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वीमेन पावर लाइन (1090) और आपातकालीन पुलिस सेवा (112) के उपयोग के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बालिकाओं से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास बढ़ाने और करियर निर्माण के विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने छात्राओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *