अग्निवीर सेवा पूरी होते ही राजस्थान में बन सकेंगे कॉन्स्टेबल:जयपुर के युवक को मिला ऑफर; योग्यता और अनुभव के आधार पर मिलेगा पद और यूनिट

अग्निवीर सेवा पूरी होते ही राजस्थान में बन सकेंगे कॉन्स्टेबल:जयपुर के युवक को मिला ऑफर; योग्यता और अनुभव के आधार पर मिलेगा पद और यूनिट

अग्निवीर के रूप में सैन्य सेवा करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर की सेवा पूरी करने के बाद अब राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। कार्मिक विभाग की अधिसूचना और गृह विभाग के निर्देशों की कड़ी में पुलिस विभाग ने जयपुर के कालवाड़ निवासी संदीप शर्मा को कॉन्स्टेबल पद के लिए प्रोविजनल ऑफर ऑफ अपॉइंटमेंट (OOA) जारी किया है। हालांकि, जारी पत्र के अनुसार- नियुक्ति की प्रक्रिया पात्रता, योग्यता और अनुभव की जांच के अंदर रहेगी। राजस्थान सरकार की अधिसूचना के बाद जारी हुआ नियुक्ति प्रस्ताव पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रोविजनल ऑफर ऑफ अपॉइंटमेंट में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार की 15 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना और गृह (ग्रुप-1) विभाग, जयपुर के संयुक्त शासन सचिव के 17 अक्टूबर 2026 के पत्र का उल्लेख किया गया है। इन निर्देशों की पालना में कॉन्स्टेबल पद के लिए संदीप शर्मा को यह प्रस्ताव जारी किया गया है। यह पत्र राजस्थान पुलिस मुख्यालय के भर्ती और पदोन्नति बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। इस पर उप महानिरीक्षक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड), राजस्थान, जयपुर मनोज कुमार के साइन है। 1 से 10 दिसंबर तक पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होना होगा प्रोविजनल ऑफर मिलने के बाद अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट के साथ 1 से 10 दिसंबर 2026 तक किसी भी दिन में पुलिस मुख्यालय स्थित भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के कार्यालय में उपस्थित हो सकता है। कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाने होंगे पुलिस विभाग की ओर से जारी पत्र में मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें- अभ्यर्थी को इन दस्तावेजों के माध्यम से अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान, निवास संबंधी विवरण और अग्निवीर के रूप में की गई सेवा से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। योग्यता और अनुभव के आधार पर मिलेगा पद और यूनिट पुलिस विभाग की ओर से जारी नियुक्ति प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी की उपस्थिति के बाद उसकी योग्यता और अनुभव के आधार पर पद और यूनिट आवंटित की जाएगी। ऐसे में केवल प्रोविजनल ऑफर जारी होने से नियुक्ति की सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं मानी जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन और पात्रता संबंधी शर्तें पूरी करनी होगी। विभाग की ओर से जारी पत्र में यह भी बताया गया है कि ऑफर कॉन्स्टेबल पद के लिए अभ्यर्थी की पात्रता और उपयुक्तता के अधीन रहेगा। ऐसे में अंतिम नियुक्ति को लेकर विभागीय जांच और निर्धारित शर्तों का पूरा होना महत्वपूर्ण होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *