अगले साल सितंबर तक पूरा होना था निर्माण कार्य:दानापुर से पाटलिपुत्र स्टेशन तक मेट्रो प्रोजेक्ट 3 साल लेट, नई डेडलाइन सितंबर 2030

अगले साल सितंबर तक पूरा होना था निर्माण कार्य:दानापुर से पाटलिपुत्र स्टेशन तक मेट्रो प्रोजेक्ट 3 साल लेट, नई डेडलाइन सितंबर 2030

दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच (7.39 किमी) मेट्रो का काम तीन साल की देरी से पूरा होगा। इसे सितंबर 2027 में पूरा करना था, लेकिन अबतक 70 प्रतिशत काम ही हो सका है। इस वजह से नई डेडलाइन सितंबर 2030 तय की गई है। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें दानापुर, सगुना मोड़ और आरपीएस मोड़ स्टेशन शामिल हैं। वहीं, आरपीएस से पाटलिपुत्र स्टेशन तक स्लैब चढ़ाने और स्टेशन का निर्माण बचा है। इसका निर्माण पूरा होने बाद पाटलिपुत्र स्टेशन से रुकनपुरा के बीच रैंप बनाकर अंडरग्राउंड टनल में मिलाया जाएगा। मेट्रो की पीआरओ अर्चना खुशी ने कहा कि सिविल वर्क का काम चल रहा है। इसके पूरा होने बाद स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट सहित अन्य कार्यों तेजी से किया जाएगा। 32.5 किमी में दौड़ेगी मेट्रो पटना सिटी से दानापुर तक 32.5 किमी लंबी मेट्रो लाइन बन रही है। कॉरिडोर-1 के हिस्से में 17.93 किमी और कॉरिडोर-2 में 14.55 किमी है। कॉरिडोर-1 में एलिवेटेड ट्रैक 7.39 किमी और अंडरग्राउंड ट्रैक 10.54 किमी है। वहीं, कॉरिडोर-2 में एलिवेटेड ट्रैक 6.63 किमी और अंडरग्राउंड ट्रैक 7.92 किमी है। अभी 6.2 किमी में मेट्रो का परिचालन हो रहा है। इसमें आईएसबीटी, जीरोमाइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी स्टेशन शामिल हैं। आगे क्य 1: राजेंद्रनगर और पटना जंक्शन स्थित मेट्रो स्टेशन का फिनिशिंग वर्क नए साल से शुरू होगा। पटना जंक्शन के पास तीन तल का अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनना है। यह अंडरग्राउंड इंटरचेंज स्टेशन होगा।
2: पहला इंटरचेंज खेमनीचक स्टेशन अब दिसंबर तक चालू होगा। पहले इसे अक्टूबर में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, निर्माण कार्य तय समय पर पूरा नहीं होने के कारण दो महीने का समय बढ़ाया गया है।
3: खेमनीचक से मीठापुर तक 3.1 किमी लंबे एलिवेटेड मेट्रो रूट पर जून 2027 तक परिचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
4: राजेंद्रनगर से मलाही पकड़ी के बीच रैंप बनाने का कार्य दिसंबर तक पूरा होगा। दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच (7.39 किमी) मेट्रो का काम तीन साल की देरी से पूरा होगा। इसे सितंबर 2027 में पूरा करना था, लेकिन अबतक 70 प्रतिशत काम ही हो सका है। इस वजह से नई डेडलाइन सितंबर 2030 तय की गई है। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें दानापुर, सगुना मोड़ और आरपीएस मोड़ स्टेशन शामिल हैं। वहीं, आरपीएस से पाटलिपुत्र स्टेशन तक स्लैब चढ़ाने और स्टेशन का निर्माण बचा है। इसका निर्माण पूरा होने बाद पाटलिपुत्र स्टेशन से रुकनपुरा के बीच रैंप बनाकर अंडरग्राउंड टनल में मिलाया जाएगा। मेट्रो की पीआरओ अर्चना खुशी ने कहा कि सिविल वर्क का काम चल रहा है। इसके पूरा होने बाद स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट सहित अन्य कार्यों तेजी से किया जाएगा। 32.5 किमी में दौड़ेगी मेट्रो पटना सिटी से दानापुर तक 32.5 किमी लंबी मेट्रो लाइन बन रही है। कॉरिडोर-1 के हिस्से में 17.93 किमी और कॉरिडोर-2 में 14.55 किमी है। कॉरिडोर-1 में एलिवेटेड ट्रैक 7.39 किमी और अंडरग्राउंड ट्रैक 10.54 किमी है। वहीं, कॉरिडोर-2 में एलिवेटेड ट्रैक 6.63 किमी और अंडरग्राउंड ट्रैक 7.92 किमी है। अभी 6.2 किमी में मेट्रो का परिचालन हो रहा है। इसमें आईएसबीटी, जीरोमाइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी स्टेशन शामिल हैं। आगे क्य 1: राजेंद्रनगर और पटना जंक्शन स्थित मेट्रो स्टेशन का फिनिशिंग वर्क नए साल से शुरू होगा। पटना जंक्शन के पास तीन तल का अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनना है। यह अंडरग्राउंड इंटरचेंज स्टेशन होगा।
2: पहला इंटरचेंज खेमनीचक स्टेशन अब दिसंबर तक चालू होगा। पहले इसे अक्टूबर में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, निर्माण कार्य तय समय पर पूरा नहीं होने के कारण दो महीने का समय बढ़ाया गया है।
3: खेमनीचक से मीठापुर तक 3.1 किमी लंबे एलिवेटेड मेट्रो रूट पर जून 2027 तक परिचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
4: राजेंद्रनगर से मलाही पकड़ी के बीच रैंप बनाने का कार्य दिसंबर तक पूरा होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *