फ्रेंड्स कॉलोनी में घर के बाहर ताबड़तोड़- फायरिंग

फ्रेंड्स कॉलोनी में घर के बाहर ताबड़तोड़- फायरिंग

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर की फ्रेंड्स कॉलोनी में 11 सितंबर की रात करीब 10 बजे एक घर के बाहर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस समय घर में परिवार और बच्चे मौजूद थे। गोलियां घर की सीढ़ियों और बाहर खड़ी गाड़ी में लगीं। घटना के 16 दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित अमरिंदर सिंह ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। अमरिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे परिवार खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग घर के बाहर आए और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने की आवाज तो सुनाई दी, लेकिन उस समय यह पता नहीं चला कि निशाना उनका घर बनाया गया है। सुबह उठने पर घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले। घर की सीढ़ियों पर भी गोलियों के निशान थे। इसके बाद परिवार को पूरी घटना का पता चला। घर में बच्चे भी मौजूद थे, जिसके बाद से परिवार में डर का माहौल है। पीड़ित के अनुसार, घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। कैमरे में गोली चलने के दौरान आवाज भी रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना थाना सदर के क्षेत्र में हुई है। पीड़ित का कहना है कि घटना को 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित अमरिंदर सिंह ने कहा कि घर में बच्चे मौजूद थे। इस तरह घर के बाहर फायरिंग होने से परिवार डरा हुआ है। पुलिस को जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *