अंबाला में स्लीपर बस हादसा, कंडक्टर की मौत:गुड़गांव से जालंधर जा रही बस, घायल यात्री अस्पताल में भर्ती

अंबाला में स्लीपर बस हादसा, कंडक्टर की मौत:गुड़गांव से जालंधर जा रही बस, घायल यात्री अस्पताल में भर्ती

अंबाला के कालका चौक पर गुड़गांव से जालंधर जा रही इंटरसिटी स्मार्टबस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस के कंडक्टर छोटू जिसकी उम्र 40 साल थी। उसकी मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री घायल हुए। घायलों को अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अस्पताल स्टाफ के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे की है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोया था स्लीपर कोच में, आंख खुली तो अस्पताल में था हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती जालांधर के यात्री सूर्या शक्ति ने बताया कि वह बस के स्लीपर कोच में सफर कर रहा था। वह सोया हुआ था। लेकिन जब उसकी आंख खुली तो वह अस्पताल में भर्ती था। उसे हादसा कैसे हुआ और बस किस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी जानकारी नहीं है। सूर्या ने बताया कि वह जालंधर जा रहा था और बस गुड़गांव से जालंधर के लिए चली थी। हादसे के बाद उसे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में अन्य यात्री भी भर्ती हैं। हादसे में 40 साल के बस कंडक्टर की मौत जानकारी के अनुसार, हादसे में 30 साल के अरविंद और 33 साल की निखारका को मामूली चोटें आई थीं। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं हादसे में बस के कंडक्टर छोटू की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *