अमृतसर में खालिस्तान-पन्नू समर्थक नारे लिखे:पुलिस ने तुरंत मिटाए, दीवार पर काला पेंट किया; CCTV खंगाल आरोपियों की होगी पहचान

अमृतसर में खालिस्तान-पन्नू समर्थक नारे लिखे:पुलिस ने तुरंत मिटाए, दीवार पर काला पेंट किया; CCTV खंगाल आरोपियों की होगी पहचान

अमृतसर के भंडारी पुल पर खालिस्तान और गुरपतवंत सिंह पन्नू के पक्ष में नारे लिखे गए। शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने पुल की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख दिए। शनिवार सुबह जब लोगों की नजर इन नारों पर पड़ी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और जिस जगह पर नारे लिखे गए थे, वहां से उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से नारे लिखी जगह पर काला पेंट कर दिया गया, ताकि वहां लिखे गए संदेश दिखाई न दें। भंडारी पुल पर नारे लिखने वालों की तलाश
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पुल पर नारे किसने लिखे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि रात के समय वहां आने-जाने वाले लोगों की पहचान की जा सके। गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
भंडारी पुल अमृतसर का व्यस्त इलाका है और यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुल पर इस तरह के नारे लिखे जाने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले में आरोपियों की पहचान या गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। नारे लिखने वालों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नारे कब और किस समय लिखे गए। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में लगे कैमरों की मदद से संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *