गयाजी में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक की पहचान पंचायती अखाड़ा निवासी सैयद इश्तियाक अहमद(37) के तौर पर हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चांकद हाईवे की है। मृतक जमीन के कारोबार से जुड़ा था, वह जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसका किसके साथ विवाद था। मृतक का किसके साथ विवाद था। मां का कहना है कि मेरा बेटा सीधा-साधा था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक का शव लावारिस हालत में बरामद किया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। गयाजी में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक की पहचान पंचायती अखाड़ा निवासी सैयद इश्तियाक अहमद(37) के तौर पर हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चांकद हाईवे की है। मृतक जमीन के कारोबार से जुड़ा था, वह जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसका किसके साथ विवाद था। मृतक का किसके साथ विवाद था। मां का कहना है कि मेरा बेटा सीधा-साधा था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक का शव लावारिस हालत में बरामद किया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


