समस्तीपुर का युवक दुबई के जेल में बंद:मां बोली- ड्रग सप्लाई का झूठा आरोप है, सरकार रिहाई में मदद करें

समस्तीपुर का युवक दुबई के जेल में बंद:मां बोली- ड्रग सप्लाई का झूठा आरोप है, सरकार रिहाई में मदद करें

समस्तीपुर का मोहम्मद उजाले नाम का युवक दुबई की फुजिरा जेल में पिछले आठ महीने से बंद है। वह मोबाइल के जरिए अपने परिजनों से रिहाई की गुहार लगा रहा है। उस पर ड्रग सप्लाई करने का आरोप है। 28 साल का मोहम्मद उजाले समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव का निवासी है। वह समस्तीपुर में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मां रिजवाना बताती है कि उसका बेटा मई 2024 में चकनूर के रहने वाले अनवर और अकबर के संपर्क में आया, जिन्होंने उसे दुबई में अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अनवर और अकबर ने उजाले को मुजफ्फरपुर के एक एजेंट अनस तौकीर से मिलवाया। तौकीर ने उसे मोबाइल टावर कंपनी, मार्बल कंपनी या ड्राइविंग का काम दिलाने का वादा किया। 5 नवंबर को उसे दिल्ली ले जाया गया और 9 नवंबर 2024 को फ्लाइट से दुबई भेज दिया गया। मिट्टी खुदाई के काम में लगा दिया दुबई पहुंचने के बाद उसे किसी भी कंपनी में काम नहीं दिया गया, बल्कि मिट्टी खुदाई के काम में लगा दिया गया। मोहम्मद उजाले ने लगभग पांच-छह महीने तक यह काम किया। जब उसने काम करने से मना किया, तो उसे कथित तौर पर फंसाया गया। 14 अगस्त 2025 को अबू धाबी पुलिस ने उसे पाकिस्तानी सीआईडी से ड्रग सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उजाले को दो महीने तक अबू धाबी पुलिस स्टेशन में रखा गया। इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को अबू धाबी पुलिस ने उसे फुजिरा जेल भेज दिया, जहां वह पिछले आठ महीने से बंद है। मोहम्मद उजाले के गरीब माता-पिता अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई के लिए बिहार सरकार और भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मोहम्मद उजाले जेल में रहकर अपनी मां रिजवाना और पत्नी रोजी प्रवीण से मोबाइल पर जेल से रिहा करने को लेकर लगातार गुहार कर रहा है ।उसने बताया कि कोई मदद नहीं करेगा तुम समस्तीपुर के पूर्व विधायक शाहीन के पास जाओ वहां जाकर सभी बात बताओ और किसी तरह मुझे यहां जेल से निकालो। एजेंट के चक्कर में आकर दुबई गया था रिजवाना की दुनिया ही उजड़ गई आंखों से आंसू लिए उसने बताया कि उनके पति मंदबुद्धि हैं। वह घर परिवार नहीं चला पा रहे हैं। उन्हें दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा मोहम्मद निराले जो 32 साल का है गांव में ही रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, उसे दो लड़की है । उजाले भी गांव में ही मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन मुजफ्फरपुर के एजेंट के चक्कर में आकर अच्छे नौकरी की तलाश में दुबई चला गया। ड्रग सप्लाई करने के आरोप में उसे फुजिरा जेल में बंद कर दिया गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया है पीड़ित परिवार की ओर से अगर लिखित आवेदन दिया जाता है, तो आवेदन की जांच करवाकर सरकारी स्तर पर हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। समस्तीपुर का मोहम्मद उजाले नाम का युवक दुबई की फुजिरा जेल में पिछले आठ महीने से बंद है। वह मोबाइल के जरिए अपने परिजनों से रिहाई की गुहार लगा रहा है। उस पर ड्रग सप्लाई करने का आरोप है। 28 साल का मोहम्मद उजाले समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव का निवासी है। वह समस्तीपुर में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मां रिजवाना बताती है कि उसका बेटा मई 2024 में चकनूर के रहने वाले अनवर और अकबर के संपर्क में आया, जिन्होंने उसे दुबई में अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अनवर और अकबर ने उजाले को मुजफ्फरपुर के एक एजेंट अनस तौकीर से मिलवाया। तौकीर ने उसे मोबाइल टावर कंपनी, मार्बल कंपनी या ड्राइविंग का काम दिलाने का वादा किया। 5 नवंबर को उसे दिल्ली ले जाया गया और 9 नवंबर 2024 को फ्लाइट से दुबई भेज दिया गया। मिट्टी खुदाई के काम में लगा दिया दुबई पहुंचने के बाद उसे किसी भी कंपनी में काम नहीं दिया गया, बल्कि मिट्टी खुदाई के काम में लगा दिया गया। मोहम्मद उजाले ने लगभग पांच-छह महीने तक यह काम किया। जब उसने काम करने से मना किया, तो उसे कथित तौर पर फंसाया गया। 14 अगस्त 2025 को अबू धाबी पुलिस ने उसे पाकिस्तानी सीआईडी से ड्रग सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उजाले को दो महीने तक अबू धाबी पुलिस स्टेशन में रखा गया। इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को अबू धाबी पुलिस ने उसे फुजिरा जेल भेज दिया, जहां वह पिछले आठ महीने से बंद है। मोहम्मद उजाले के गरीब माता-पिता अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई के लिए बिहार सरकार और भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मोहम्मद उजाले जेल में रहकर अपनी मां रिजवाना और पत्नी रोजी प्रवीण से मोबाइल पर जेल से रिहा करने को लेकर लगातार गुहार कर रहा है ।उसने बताया कि कोई मदद नहीं करेगा तुम समस्तीपुर के पूर्व विधायक शाहीन के पास जाओ वहां जाकर सभी बात बताओ और किसी तरह मुझे यहां जेल से निकालो। एजेंट के चक्कर में आकर दुबई गया था रिजवाना की दुनिया ही उजड़ गई आंखों से आंसू लिए उसने बताया कि उनके पति मंदबुद्धि हैं। वह घर परिवार नहीं चला पा रहे हैं। उन्हें दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा मोहम्मद निराले जो 32 साल का है गांव में ही रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, उसे दो लड़की है । उजाले भी गांव में ही मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन मुजफ्फरपुर के एजेंट के चक्कर में आकर अच्छे नौकरी की तलाश में दुबई चला गया। ड्रग सप्लाई करने के आरोप में उसे फुजिरा जेल में बंद कर दिया गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया है पीड़ित परिवार की ओर से अगर लिखित आवेदन दिया जाता है, तो आवेदन की जांच करवाकर सरकारी स्तर पर हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *