रामगढ़ जिले के पतरातू डैम में देर शाम नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा निवासी शशि उरांव (24) के रूप में हुई है, जो जगरनाथ भगत का पुत्र था और रांची में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। शशि अपने पांच दोस्तों के साथ पतरातू डैम स्थित मूरकटी गांव में गौरव उरांव के घर आया था। देर शाम सभी दोस्त डैम में नहाने चले गए। इसी दौरान शशि उरांव पानी में डूब गया। जब वह दोस्तों को दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की और उसे पानी से बाहर निकाला। दोस्तों के अनुसार, शशि को पानी से निकालने के बाद उसकी सांसें चल रही थीं। उन्होंने उसे 15 बार सीपीआर दिया और तुरंत भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के दोस्तों ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। रामगढ़ जिले के पतरातू डैम में देर शाम नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा निवासी शशि उरांव (24) के रूप में हुई है, जो जगरनाथ भगत का पुत्र था और रांची में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। शशि अपने पांच दोस्तों के साथ पतरातू डैम स्थित मूरकटी गांव में गौरव उरांव के घर आया था। देर शाम सभी दोस्त डैम में नहाने चले गए। इसी दौरान शशि उरांव पानी में डूब गया। जब वह दोस्तों को दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की और उसे पानी से बाहर निकाला। दोस्तों के अनुसार, शशि को पानी से निकालने के बाद उसकी सांसें चल रही थीं। उन्होंने उसे 15 बार सीपीआर दिया और तुरंत भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के दोस्तों ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।


