दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर युवक की मौत:दिल्ली से घर लौट रहा था, आरा स्टेशन से पहले ट्रेन से नीचे गिरा

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर युवक की मौत:दिल्ली से घर लौट रहा था, आरा स्टेशन से पहले ट्रेन से नीचे गिरा

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली से गांव लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बड़हरा के आलेखी टोला निवासी बिजेंद्र राय के पुत्र मनु कुमार राय(26) के तौर पर हुई है। घटना आरा स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित डाउन लाइन की है। मृतक के बड़े भाई विकास कुमार ने बताया कि मनु दिल्ली में एक कंपनी में काम करता था। छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। शनिवार को आरा स्टेशन के पास ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। मनु दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में मां गीता देवी और बड़ा भाई विकास कुमार है। जवान बेटे की असामयिक मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार मनु मिलनसार स्वभाव का लड़का था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली से गांव लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बड़हरा के आलेखी टोला निवासी बिजेंद्र राय के पुत्र मनु कुमार राय(26) के तौर पर हुई है। घटना आरा स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित डाउन लाइन की है। मृतक के बड़े भाई विकास कुमार ने बताया कि मनु दिल्ली में एक कंपनी में काम करता था। छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। शनिवार को आरा स्टेशन के पास ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। मनु दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में मां गीता देवी और बड़ा भाई विकास कुमार है। जवान बेटे की असामयिक मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार मनु मिलनसार स्वभाव का लड़का था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *