मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के भरिया बिशनपुर गांव में बुधवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी कारी राम के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह मोबाइल चार्जर निकाल रहा था। सुबह 7 बजे हुआ हादसा मृतक के दादा कैलू राम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे राजू कुमार अपने घर में बिजली बोर्ड से मोबाइल चार्जर निकाल रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत राजनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद राजू कुमार को मृत घोषित कर दिया। हाल ही में मुंबई से आया था गांव बताया जा रहा है कि राजू कुमार करीब 15 दिन पहले ही मुंबई से अपने गांव आया था। वह वहां मजदूरी का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। इस अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस कर रही मामले की जांच राजनगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के भरिया बिशनपुर गांव में बुधवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी कारी राम के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह मोबाइल चार्जर निकाल रहा था। सुबह 7 बजे हुआ हादसा मृतक के दादा कैलू राम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे राजू कुमार अपने घर में बिजली बोर्ड से मोबाइल चार्जर निकाल रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत राजनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद राजू कुमार को मृत घोषित कर दिया। हाल ही में मुंबई से आया था गांव बताया जा रहा है कि राजू कुमार करीब 15 दिन पहले ही मुंबई से अपने गांव आया था। वह वहां मजदूरी का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। इस अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस कर रही मामले की जांच राजनगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


