बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट पर बुधवार को स्नान के दौरान 18 साल का युवक डूब गया था। आज इसकी लाश मिली है। मृतक की पहचान समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित डोडीघा गांव के रहने वाले निर्धन साह के बेटे बजरंगी साह के रूप में की गई है। बजरंगी साह बुधवार को अपने चार परिजनों के साथ गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया घाट आया था। वह पुराने पुल के पास स्थित एक नंबर सीढ़ी घाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह अचानक गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बजरंगी को डूबता देख घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर अनिल कुमार के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोरों की टीम तुरंत हरकत में आई। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी तेज बहाव के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद आज फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें काफी कोशिश के बाद घटनास्थल से काफी दूर जाकर लाश मिली और नदी से बाहर निकाला। जैसे ही शव घाट पर लाया गया, परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट पर बुधवार को स्नान के दौरान 18 साल का युवक डूब गया था। आज इसकी लाश मिली है। मृतक की पहचान समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित डोडीघा गांव के रहने वाले निर्धन साह के बेटे बजरंगी साह के रूप में की गई है। बजरंगी साह बुधवार को अपने चार परिजनों के साथ गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया घाट आया था। वह पुराने पुल के पास स्थित एक नंबर सीढ़ी घाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह अचानक गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बजरंगी को डूबता देख घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर अनिल कुमार के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोरों की टीम तुरंत हरकत में आई। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी तेज बहाव के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद आज फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें काफी कोशिश के बाद घटनास्थल से काफी दूर जाकर लाश मिली और नदी से बाहर निकाला। जैसे ही शव घाट पर लाया गया, परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


