गोपालगंज में तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा ओवरब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुई। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सरैया नरेन गांव निवासी बंसी चौधरी के बेटे रंजय कुमार के रूप में हुई है। इसी गांव के सुरेश ठाकुर के बेटे अमरेश ठाकुर घायल हुए हैं। दोनों युवक उत्तर प्रदेश से अपने घर लौट रहे थे। इलाज के दौरान रंजय कुमार ने तोड़ा दम सासामुसा एनएच 27 ओवरब्रिज के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और उसने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायल युवकों को आनन-फानन में गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रंजय कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, अमरेश ठाकुर की स्थिति सामान्य बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने किया जब्त कुचायकोट थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोई रिफ्लेक्टर लाइट लगी थी या नहीं, ताकि हादसे की सही वजह साफ हो सके। गोपालगंज में तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा ओवरब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुई। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सरैया नरेन गांव निवासी बंसी चौधरी के बेटे रंजय कुमार के रूप में हुई है। इसी गांव के सुरेश ठाकुर के बेटे अमरेश ठाकुर घायल हुए हैं। दोनों युवक उत्तर प्रदेश से अपने घर लौट रहे थे। इलाज के दौरान रंजय कुमार ने तोड़ा दम सासामुसा एनएच 27 ओवरब्रिज के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और उसने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायल युवकों को आनन-फानन में गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रंजय कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, अमरेश ठाकुर की स्थिति सामान्य बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने किया जब्त कुचायकोट थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोई रिफ्लेक्टर लाइट लगी थी या नहीं, ताकि हादसे की सही वजह साफ हो सके।


