फतुहा में सड़क हादसे में युवक की मौत:गोविंदपुर बाईपास पर हुआ हादसा, PMCH में इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतुहा में सड़क हादसे में युवक की मौत:गोविंदपुर बाईपास पर हुआ हादसा, PMCH में इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतुहा के गोविंदपुर बाईपास पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक रोहित कुमार की मौत हो गई। मौजपुर मस्जिद गली निवासी रोहित सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया था। बताया जा रहा है कि रोहित की शादी पिछले साल ही हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महारानी चौक की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रोहित को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब 40 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायल रोहित को तत्काल फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान रोहित कुमार ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया। फतुहा थाना प्रभारी कुमार रौशन ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतुहा के गोविंदपुर बाईपास पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक रोहित कुमार की मौत हो गई। मौजपुर मस्जिद गली निवासी रोहित सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया था। बताया जा रहा है कि रोहित की शादी पिछले साल ही हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महारानी चौक की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रोहित को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब 40 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायल रोहित को तत्काल फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान रोहित कुमार ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया। फतुहा थाना प्रभारी कुमार रौशन ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *