शिवचर्चा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत:बेतिया में बिजली कनेक्शन जोड़ते समय हादसा,लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया पंचायत के पूरब टोला में आयोजित शिवचर्चा कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कटैया पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी विश्वनाथ साह के 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू साह के रूप में हुई है। हनुमान मंदिर परिसर में था कार्यक्रम यह घटना गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित शिवचर्चा कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित थे। बताया गया कि गुड्डू साह बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए गए थे। इसी क्रम में वे अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए। नंगे पांव होने के कारण करंट का प्रभाव अधिक हुआ और वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। लोगों ने बंद कराई बिजली आपूर्ति घटना होते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई। गुड्डू साह को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र काजी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया पंचायत के पूरब टोला में आयोजित शिवचर्चा कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कटैया पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी विश्वनाथ साह के 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू साह के रूप में हुई है। हनुमान मंदिर परिसर में था कार्यक्रम यह घटना गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित शिवचर्चा कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित थे। बताया गया कि गुड्डू साह बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए गए थे। इसी क्रम में वे अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए। नंगे पांव होने के कारण करंट का प्रभाव अधिक हुआ और वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। लोगों ने बंद कराई बिजली आपूर्ति घटना होते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई। गुड्डू साह को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र काजी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *