अरवल के पूरा कोठी गांव स्थित सोन नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। शव भोजपुर के इमादपुर थाना क्षेत्र में सोन नदी से मिला है। मृतक देव कुमार(32) कलेर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पेशे से किसान था। मृतक के चाचा विजेन्द्र पासवान ने बताया कि शनिवार की शाम नदी के किनारे स्नान करने गया था। तेज बहाव के कारण गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। काफी मशक्कत के बाद तीसरे दिन सोमवार को बॉडी मिली। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में पत्नी सोनी देवी, दो पुत्र स्वार्थी, सोनम और एक पुत्र सिंटू कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरवल के पूरा कोठी गांव स्थित सोन नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। शव भोजपुर के इमादपुर थाना क्षेत्र में सोन नदी से मिला है। मृतक देव कुमार(32) कलेर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पेशे से किसान था। मृतक के चाचा विजेन्द्र पासवान ने बताया कि शनिवार की शाम नदी के किनारे स्नान करने गया था। तेज बहाव के कारण गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। काफी मशक्कत के बाद तीसरे दिन सोमवार को बॉडी मिली। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में पत्नी सोनी देवी, दो पुत्र स्वार्थी, सोनम और एक पुत्र सिंटू कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


