Salman Khan Galaxy Apartment Snake: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं बल्कि उनके घर के बाहर हुआ एक चौंकाने वाला मामला है। मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बिल्डिंग परिसर में एक सांप दिखाई दिया। खबर सामने आते ही फैंस भी हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा तेज हो गई।
गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सांप (Salman Khan Galaxy Apartment Snake)
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर के पास सांप दिखाई दिया था। इसके बाद तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे रेस्क्यू एक्सपर्ट ने बड़ी सावधानी के साथ सांप को पकड़ा और सुरक्षित तरीके से बैग में बंद कर अधिकारियों को सौंप दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की निगाहें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी रहीं।
चश्मदीदों के मुताबिक सांप बिल्डिंग के नीचे घूमता नजर आया था। हालांकि राहत की बात यह रही कि वो किसी फ्लैट के अंदर नहीं पहुंचा। रेस्क्यू करने वाले शख्स ने बिना घबराए काफी प्रोफेशनल तरीके से उसे काबू में किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार सांप जहरीला नहीं बताया जा रहा, क्योंकि उसे बिना किसी खास सुरक्षा उपकरण के पकड़ा गया।
सलमान के घर के बाहर लोग हो गए जमा (Salman Khan Galaxy Apartment Snake)
इस घटना के बाद कुछ देर के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सलमान खान के घर के बाहर अक्सर फैंस और मीडिया मौजूद रहते हैं, ऐसे में सांप मिलने की खबर तेजी से फैल गई। हालांकि अभिनेता या उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में सलमान
दिलचस्प बात यह है कि बीते कुछ समय से सलमान खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अकेलेपन को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। बाद में अभिनेता ने खुद सफाई देते हुए कहा था कि वो बिल्कुल ठीक हैं और सिर्फ ‘मी टाइम’ की बात कर रहे थे। अब उनके घर के बाहर सांप मिलने की घटना ने लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है।
सलमान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ भले उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाई हो, लेकिन आने वाले महीनों में अभिनेता कई दमदार किरदारों में नजर आने वाले हैं। वह निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने लुक और फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है।
इसके अलावा सलमान साउथ अभिनेत्री नयनतारा के साथ एक बड़े एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग भी कर रहे हैं। वहीं संजय दत्त के साथ उनकी एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में कैमियो भूमिका की भी चर्चा है। ऐसे में फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


