सिमरी बख्तियारपुर में युवक की पेड़ से गिरने से मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा, नीरा उतारते समय एक्सीडेंट

सिमरी बख्तियारपुर में युवक की पेड़ से गिरने से मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा, नीरा उतारते समय एक्सीडेंट

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला, वार्ड संख्या 22 में शनिवार शाम एक युवक की ताड़ के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित चौधरी टोला निवासी स्व. विंदा चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र राजेश चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश चौधरी शनिवार शाम नीरा उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने राजेश को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। राजेश चौधरी अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। राजेश की माँ मसोमात लुखरी देवी ने बताया कि लगभग छह वर्ष पूर्व राजेश के पिता स्व. विंदा चौधरी की भी पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई थी। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला, वार्ड संख्या 22 में शनिवार शाम एक युवक की ताड़ के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित चौधरी टोला निवासी स्व. विंदा चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र राजेश चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश चौधरी शनिवार शाम नीरा उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने राजेश को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। राजेश चौधरी अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। राजेश की माँ मसोमात लुखरी देवी ने बताया कि लगभग छह वर्ष पूर्व राजेश के पिता स्व. विंदा चौधरी की भी पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *