वॉक से अपनी विरासत से रूबरू हुए युवा, बड़खालसा मेमोरियल का जाना इतिहास

भास्कर न्यूज | सोनीपत शनिवार को हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा हैरिटेज एवं सिटी वॉक का आयोजन किया गया। शुभारंभ वाक एथनिक इंडिया राई से बड़खालसा मेमोरियल तक किया गया। कार्यक्रम की थीम आओ चले अपनी विरासत के साथ मुहिम के तहत हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में युवक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रहे। डॉ. शर्मा ने कहा, विरासत केवल पुराने भवन नहीं बल्कि विरासत संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने नियमित पैदल चलने को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने युवाओं से विरासत को जानने का आह्वान किया। उन्होंने संरक्षण में योगदान की अपील की। कार्यक्रम में विधायक पवन खरखौदा ने हरियाणा के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने नई पीढ़ी को महान व्यक्तित्वों से जोड़ने की बात कही। ओएसडी विरेंदर बड़खालसा ने बड़खालसा मेमोरियल को अमूल्य धरोहर कहा। उन्होंने सरकार के संरक्षण प्रयासों का जिक्र किया। वाक के अंत में युवाओं को मेमोरियल का इतिहास बताया गया। वर्ष 1675 में श्री गुरु तेग बहादुर जी का पावन शीश दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाया जा रहा था। मुगल सेना पीछा कर रही थी। बड़खालसा गांव के दादा कुशाल सिंह दहिया ने अपना शीश बलिदान किया। उद्देश्य पावन शीश की सुरक्षा रहा। डॉ. शर्मा ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतिभागियों ने विरासत संरक्षण का संकल्प लिया। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *