कोर्ट परिसर में बाइक चोरी करते युवक पकड़ाया:मधुबनी में लोगों ने की पिटाई, पुलिस कर रही पूछताछ

कोर्ट परिसर में बाइक चोरी करते युवक पकड़ाया:मधुबनी में लोगों ने की पिटाई, पुलिस कर रही पूछताछ

मधुबनी शहर के कोर्ट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप शनिवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी का प्रयास करते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। बाइक मालिक द्वारा पीछा किए जाने और शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, कोर्ट परिसर के पास चाय की दुकान चलाने वाले दीपक कुमार ने अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान एक युवक उनकी बाइक लेकर भागने लगा। बाइक गायब होते देख दीपक कुमार ने तुरंत शोर मचाया और चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी कुछ दूरी पर दीपक कुमार ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने दीपक कुमार पर हमला कर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। दीपक कुमार के “चोर-चोर” चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भीड़ से आरोपी युवक को बाहर निकाला घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से आरोपी युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में लेकर नगर थाना ले गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह अकेला था या इस घटना में उसके साथ कोई और भी शामिल था। मधुबनी शहर के कोर्ट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप शनिवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी का प्रयास करते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। बाइक मालिक द्वारा पीछा किए जाने और शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, कोर्ट परिसर के पास चाय की दुकान चलाने वाले दीपक कुमार ने अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान एक युवक उनकी बाइक लेकर भागने लगा। बाइक गायब होते देख दीपक कुमार ने तुरंत शोर मचाया और चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी कुछ दूरी पर दीपक कुमार ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने दीपक कुमार पर हमला कर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। दीपक कुमार के “चोर-चोर” चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भीड़ से आरोपी युवक को बाहर निकाला घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से आरोपी युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में लेकर नगर थाना ले गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह अकेला था या इस घटना में उसके साथ कोई और भी शामिल था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *