बांका में अवैध हथियारों के साथ युवक अरेस्ट:पुलिस ने 2 बंदूकें और कारतूस बरामद किए,एसपी बोले-आपराधिक इतिहास की जांच

बांका में अवैध हथियारों के साथ युवक अरेस्ट:पुलिस ने 2 बंदूकें और कारतूस बरामद किए,एसपी बोले-आपराधिक इतिहास की जांच

बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा बाजार ओपी पुलिस ने गोराडीह गांव में छापेमारी कर दो अवैध बंदूकों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गोराडीह गांव निवासी वकील मंडल के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से एक लोडेड जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। अवैध हथियार रखे की मिली सूचना पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमित कुमार के घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठ के नेतृत्व में नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार की देखरेख में एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। इस पुलिस टीम में नवादा बाजार ओपी के एसआई शक्ति पासवान, परमहंस यादव, दशरथ कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने अमित कुमार के घर में छापेमारी की तो कमरे में लगे पलंगनुमा बक्से के अंदर से दो काले रंग की बंदूकें बरामद हुईं। इनमें से एक बंदूक लोडेड थी, जिसमें जिंदा कारतूस भी मौजूद था। छापेमारी के दौरान भागने का प्रयास छापेमारी के दौरान अमित कुमार ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार कहां से लाए गए और क्या उसका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा बाजार ओपी पुलिस ने गोराडीह गांव में छापेमारी कर दो अवैध बंदूकों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गोराडीह गांव निवासी वकील मंडल के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से एक लोडेड जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। अवैध हथियार रखे की मिली सूचना पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमित कुमार के घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठ के नेतृत्व में नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार की देखरेख में एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। इस पुलिस टीम में नवादा बाजार ओपी के एसआई शक्ति पासवान, परमहंस यादव, दशरथ कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने अमित कुमार के घर में छापेमारी की तो कमरे में लगे पलंगनुमा बक्से के अंदर से दो काले रंग की बंदूकें बरामद हुईं। इनमें से एक बंदूक लोडेड थी, जिसमें जिंदा कारतूस भी मौजूद था। छापेमारी के दौरान भागने का प्रयास छापेमारी के दौरान अमित कुमार ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार कहां से लाए गए और क्या उसका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *