किशनगंज के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान 12.2 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और लाइटर भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। हजारी चौक के पास कलियागंज की ओर से आ रहे एक युवक ने पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान बिकाश कुमार साह (26) के रूप में बताई। वह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के भोजपुर बलुआ निवासी सत्यनारायण साह का बेटा है। कृषि पदाधिकारी की उपस्थिति में हई तलाशी पुलिस ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी की उपस्थिति में युवक की तलाशी ली। उसके पीले रंग के जैकेट की दाहिनी जेब से एक सफेद डिब्बे में रखी 20 पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ और एक काले रंग की पॉलिथीन में अतिरिक्त मादक पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 12.2 ग्राम पदार्थ पाया गया। आरोपी के पास से एक काले रंग की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल, ओपो कंपनी का मोबाइल फोन और एक हरे रंग का लाइटर भी जब्त किया गया। पुलिस ने बरामद सभी वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया है और आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि आरोपी बिकाश कुमार साह के खिलाफ मादक पदार्थ रखने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान 12.2 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और लाइटर भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। हजारी चौक के पास कलियागंज की ओर से आ रहे एक युवक ने पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान बिकाश कुमार साह (26) के रूप में बताई। वह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के भोजपुर बलुआ निवासी सत्यनारायण साह का बेटा है। कृषि पदाधिकारी की उपस्थिति में हई तलाशी पुलिस ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी की उपस्थिति में युवक की तलाशी ली। उसके पीले रंग के जैकेट की दाहिनी जेब से एक सफेद डिब्बे में रखी 20 पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ और एक काले रंग की पॉलिथीन में अतिरिक्त मादक पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 12.2 ग्राम पदार्थ पाया गया। आरोपी के पास से एक काले रंग की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल, ओपो कंपनी का मोबाइल फोन और एक हरे रंग का लाइटर भी जब्त किया गया। पुलिस ने बरामद सभी वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया है और आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि आरोपी बिकाश कुमार साह के खिलाफ मादक पदार्थ रखने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


