दुनिया के ये 5 झरने जिनकी खूबसूरती पर आपको यकीन नहीं होगा, इन्हें देखे बिना आपकी ट्रैवल डायरी अधूरी है

दुनिया के ये 5 झरने जिनकी खूबसूरती पर आपको यकीन नहीं होगा, इन्हें देखे बिना आपकी ट्रैवल डायरी अधूरी है

Most Beautiful Waterfalls in the World: अगर आपको ट्रैवलिंग का शौक है और आप इस समर वेकेशन किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां से खूबसूरत झरनों का नजारा दिख सके, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की स्टोरी में हम दुनिया के 5 खूबसूरत और बड़े झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी बकेट लिस्ट में शामिल करके अपना ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

नियाग्रा फॉल्स (Niagara Falls)

कनाडा और अमेरिका के बॉर्डर पर स्थित नियाग्रा फॉल्स दुनिया के सबसे फेमस और सुंदर झरनों में से एक है। यह असल में तीन झरनों का एक ग्रुप है जो नियाग्रा नदी पर बने हैं। लोग यहां की शांति की वजह से रिलैक्स करने और मेडिटेशन के लिए दूर-दूर से आते हैं। यह कपल्स के लिए एक बहुत ही पॉपुलर हनीमून डेस्टिनेशन भी है।

हवासु फॉल्स (Havasu Falls)

अमेरिका के एरिजोना में स्थित हवासु फॉल्स अपने जादुई नीले-हरे (Turquoise) पानी और लाल रंग की चट्टानों के लिए जाना जाता है। यह ग्रैंड कैन्यन के पास है। यहां पहुंचना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इसके लिए आपको करीब 16 किलोमीटर की पैदल ट्रेकिंग करनी पड़ती है। यहां जाने का सबसे सही टाइम बसंत (Spring) या फिर पतझड़ का मौसम है।

एंजेल फॉल्स (Angel Falls)

वेनेजुएला में स्थित एंजेल फॉल्स दुनिया का सबसे ऊंचा झरना है। इसकी ऊंचाई करीब 979 मीटर है, जो नियाग्रा फॉल्स से भी 15 गुना ज्यादा ऊंची है। यह एक ऊंचे पठार (Table-top mountain) से सीधे नीचे गिरता है। इसका नाम एक अमेरिकी पायलट जिमी एंजल के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने पहली बार इसे देखा था। यह जगह काफी दूर-दराज के इलाके में है, इसलिए यहां पहुंचने के लिए पहले फ्लाइट लेनी पड़ती है और फिर नदी के रास्ते नाव से जाना पड़ता है।

थ्री सिस्टर्स फॉल्स (Three Sisters Falls)

पेरू के घने जंगलों के बीच स्थित थ्री सिस्टर्स फॉल्स दुनिया के सबसे ऊंचे झरनों में गिना जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 914 मीटर है। इसे थ्री सिस्टर्स इसलिए कहते हैं क्योंकि यह तीन अलग-अलग हिस्सों या स्टेप्स में नीचे गिरता है।

तुगेला फॉल्स (Tugela Falls)

दक्षिण अफ्रीका के ड्रेकेन्सबर्ग पहाड़ों में स्थित तुगेला फॉल्स दुनिया के सबसे ऊंचे और शानदार झरनों में से एक है। इसकी कुल ऊंचाई 948 मीटर है। यह एक ही बार में नीचे नहीं गिरता, बल्कि पांच अलग-अलग स्टेप्स में गिरते हुए एक चेन बनाता है। इसकी लोकेशन और आसपास के नजारे इतने सुंदर हैं कि यह टूरिस्ट्स की पहली पसंद बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *