सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में खेत जोतकर घर लौट रहे एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी भूपेंद्र यादव के करीब 35 वर्षीय पुत्र फूलचंद यादव के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के अनुसार फूलचंद यादव अपने घर के समीप ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गया था। खेत की जुताई पूरी करने के बाद वह ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान नहर किनारे सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे नहर में पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही फूलचंद उसके नीचे दब गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गई जान घटना के समय सड़क मार्ग से गुजर रहे राहगीरों एवं आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला। युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में था। इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राजेश्वरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां पालो देवी, पत्नी मुन्नी देवी, करीब 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं 11 वर्षीय पुत्री मिठ्ठी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। इधर, राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि काफी समझाने के बावजूद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम ही अंतिम संस्कार कर दिया। सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में खेत जोतकर घर लौट रहे एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी भूपेंद्र यादव के करीब 35 वर्षीय पुत्र फूलचंद यादव के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के अनुसार फूलचंद यादव अपने घर के समीप ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गया था। खेत की जुताई पूरी करने के बाद वह ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान नहर किनारे सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे नहर में पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही फूलचंद उसके नीचे दब गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गई जान घटना के समय सड़क मार्ग से गुजर रहे राहगीरों एवं आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला। युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में था। इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राजेश्वरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां पालो देवी, पत्नी मुन्नी देवी, करीब 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं 11 वर्षीय पुत्री मिठ्ठी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। इधर, राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि काफी समझाने के बावजूद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम ही अंतिम संस्कार कर दिया।


