ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:अररिया में बाइक से घर लौटते समय हादसा, ड्राइवर फरार

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:अररिया में बाइक से घर लौटते समय हादसा, ड्राइवर फरार

अररिया में गुरुवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना फारबिसगंज में सिरसिया राजमार्ग पर हुई। मृतक की पहचान औराही निवासी सीताराम शर्मा के बेटे सुरेन्द्र शर्मा(34) के रूप में हुई है। उनके मामा मिथिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि सुरेन्द्र फारबिसगंज में काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेन्द्र शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फारबिसगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और उपस्थित लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा दुख है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अररिया में गुरुवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना फारबिसगंज में सिरसिया राजमार्ग पर हुई। मृतक की पहचान औराही निवासी सीताराम शर्मा के बेटे सुरेन्द्र शर्मा(34) के रूप में हुई है। उनके मामा मिथिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि सुरेन्द्र फारबिसगंज में काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेन्द्र शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फारबिसगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और उपस्थित लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा दुख है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *