कुशीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:चालक फरार, CCTV फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:चालक फरार, CCTV फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग NH28 पर फरहान हॉस्पिटल के सामने रात करीब सवा आठ बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कुशीनगर के विजयपुर दक्षिण पट्टी निवासी सर्वेश कुमार शर्मा पुत्र रामायण शर्मा के रूप में हुई है। सर्वेश अपनी पल्सर बाइक से तमकुहीराज से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *