शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर करंट लगने की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को हुई ताजा घटना में 19 वर्षीय युवक विकास कुमार की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बरबीघा थाना के सामने स्थित भोला प्रसाद की मिठाई की दुकान में उनके 19 वर्षीय नाती विकास कुमार बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। आनन-फानन में उन्हें बगल के रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विकास अपने नाना के साथ रहकर मिठाई की दुकान में काम संभालते थे। वह बिहारशरीफ, नालंदा के अलीनगर निवासी स्वर्गीय विनोद प्रसाद के पुत्र थे। वर्ष 2021 में पिता की मृत्यु के बाद से वह बरबीघा में अपने नाना के पास ही रह रहे थे। मृतक की बहन अंजलि कुमारी ने बताया कि वह और उनकी मां बिहारशरीफ में रहती हैं, जबकि भाई नाना के कार्यों में सहयोग करता था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। इससे पहले सोमवार को बरबीघा के मोहल्लापर मोहल्ले में मकान मालिक की कथित लापरवाही के कारण 26 वर्षीय सोनू पासवान की करंट लगने से मौत हो गई थी। केवटी थाना क्षेत्र के बभनीमा निवासी सोनू वर्णवाल के घर निर्माण कार्य में लगे थे। छत से सटे 11000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। मिशन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रविवार को छैमा गांव में बिजली का तार जोड़ते समय 48 वर्षीय बिजली मिस्त्री (मानव बल) अजय कुमार सिंह करंट की चपेट में आ गए थे। उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर करंट लगने की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को हुई ताजा घटना में 19 वर्षीय युवक विकास कुमार की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बरबीघा थाना के सामने स्थित भोला प्रसाद की मिठाई की दुकान में उनके 19 वर्षीय नाती विकास कुमार बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। आनन-फानन में उन्हें बगल के रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विकास अपने नाना के साथ रहकर मिठाई की दुकान में काम संभालते थे। वह बिहारशरीफ, नालंदा के अलीनगर निवासी स्वर्गीय विनोद प्रसाद के पुत्र थे। वर्ष 2021 में पिता की मृत्यु के बाद से वह बरबीघा में अपने नाना के पास ही रह रहे थे। मृतक की बहन अंजलि कुमारी ने बताया कि वह और उनकी मां बिहारशरीफ में रहती हैं, जबकि भाई नाना के कार्यों में सहयोग करता था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। इससे पहले सोमवार को बरबीघा के मोहल्लापर मोहल्ले में मकान मालिक की कथित लापरवाही के कारण 26 वर्षीय सोनू पासवान की करंट लगने से मौत हो गई थी। केवटी थाना क्षेत्र के बभनीमा निवासी सोनू वर्णवाल के घर निर्माण कार्य में लगे थे। छत से सटे 11000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। मिशन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रविवार को छैमा गांव में बिजली का तार जोड़ते समय 48 वर्षीय बिजली मिस्त्री (मानव बल) अजय कुमार सिंह करंट की चपेट में आ गए थे। उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


