मखाना के खेत में करंट लगने से युवक की मौत:पटवन करते वक्त मोटर में आया करंट, परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे

मखाना के खेत में करंट लगने से युवक की मौत:पटवन करते वक्त मोटर में आया करंट, परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे

पूर्णिया में करंट से युवक की मौत हो गई है। युवक मखाना के खेत में मोटर से पटवन कर रहा था, इसी दौरान करंट लगा। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के गंगेली निवासी मुरारी कुमार (26) के रूप में हुई है। मुरारी की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी भी है। घटना सरसी थाना क्षेत्र के छोटी कादरगंज गांव की है। उप सरपंच मिथिलेश कुमार ने बताया कि मुरारी रोज की तरह खेत में पानी पटाने गए थे। इसी दौरान मोटर में अचानक करंट आया और वह उसकी चपेट में आ गए। खेत में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चार साल पहले पिता की मौत हुई थी ग्रामीणों के मुताबिक 4 साल पहले ही मुरारी के पिता अवधेश शर्मा की भी मौत हुई थी। पिता के जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी मुरारी के कंधों पर थी। अब उनकी मौत के बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा।
ग्रामीणों ने बताया कि मुरारी बेहद मेहनती और मिलनसार युवक थे। उनकी अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि आदिल आरजू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। उन्होंने प्रशासन से परिवार को जल्द मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है। पूर्णिया में करंट से युवक की मौत हो गई है। युवक मखाना के खेत में मोटर से पटवन कर रहा था, इसी दौरान करंट लगा। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के गंगेली निवासी मुरारी कुमार (26) के रूप में हुई है। मुरारी की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी भी है। घटना सरसी थाना क्षेत्र के छोटी कादरगंज गांव की है। उप सरपंच मिथिलेश कुमार ने बताया कि मुरारी रोज की तरह खेत में पानी पटाने गए थे। इसी दौरान मोटर में अचानक करंट आया और वह उसकी चपेट में आ गए। खेत में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चार साल पहले पिता की मौत हुई थी ग्रामीणों के मुताबिक 4 साल पहले ही मुरारी के पिता अवधेश शर्मा की भी मौत हुई थी। पिता के जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी मुरारी के कंधों पर थी। अब उनकी मौत के बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा।
ग्रामीणों ने बताया कि मुरारी बेहद मेहनती और मिलनसार युवक थे। उनकी अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि आदिल आरजू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। उन्होंने प्रशासन से परिवार को जल्द मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *