बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने खुद को आग लगा ली। युवक अपनी साली की शादी में शामिल होने आया था। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी और परिवार के साथ आया था घायल युवक की पहचान बांका टाउन थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बभनगामा गांव में अपनी साली की शादी में शामिल होने आया था। शादी की रस्में चल रही थीं और सभी परिजन तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान सूरज अचानक घर से निकलकर गांव के पास स्थित मूंग के खेत की ओर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में पहुंचने के बाद युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, युवक काफी प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि सूरज कुमार नशे का सेवन करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में भी था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। अमरपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद शादी वाले घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां कुछ देर पहले तक गीत-संगीत और खुशियों का माहौल था, वहीं अब पूरे परिवार में चिंता और गम का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद शादी वाले घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां कुछ देर पहले तक गीत-संगीत और खुशियों का माहौल था, वहीं अब पूरे परिवार में चिंता और गम का माहौल बना हुआ है। बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने खुद को आग लगा ली। युवक अपनी साली की शादी में शामिल होने आया था। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी और परिवार के साथ आया था घायल युवक की पहचान बांका टाउन थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बभनगामा गांव में अपनी साली की शादी में शामिल होने आया था। शादी की रस्में चल रही थीं और सभी परिजन तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान सूरज अचानक घर से निकलकर गांव के पास स्थित मूंग के खेत की ओर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में पहुंचने के बाद युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, युवक काफी प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि सूरज कुमार नशे का सेवन करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में भी था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। अमरपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद शादी वाले घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां कुछ देर पहले तक गीत-संगीत और खुशियों का माहौल था, वहीं अब पूरे परिवार में चिंता और गम का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद शादी वाले घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां कुछ देर पहले तक गीत-संगीत और खुशियों का माहौल था, वहीं अब पूरे परिवार में चिंता और गम का माहौल बना हुआ है।


