बेगूसराय में फंदे से लटका मिला 22 साल का छात्र:बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था, नौकरी नहीं मिलने से मानसिक दबाव में था

बेगूसराय में फंदे से लटका मिला 22 साल का छात्र:बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था, नौकरी नहीं मिलने से मानसिक दबाव में था

बेगूसराय में बिहार पुलिस में बहाली के लिए तैयारी कर रहे एक छात्र ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव की है। मृतक की पहचान राजू महतो के पुत्र रंजन कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पांच भाई में सबसे छोटा रंजन ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ बिहार पुलिस में बहाली की तैयारी कर रहा था। उसकी मां लंबे समय से बीमार है और इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। घर में बराबर इसकी चर्चा होती थी। आर्थिक तंगी और नौकरी नहीं मिलने से वह मानसिक दबाव में था। मां को समझाने के बाद कमरे में गया, फांसी लगाई मृतक के भाई गौतम महतो ने बताया कि गुरुवार की रात रंजन ने अपनी मां के साथ खाना खाया। इस दौरान मां ने इलाज में अब तक 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होने पर चिंता जताई तथा कहा कि लगता है अब मैं जिंदा नहीं रह सकूंगी। रंजन ने मां को काफी समझाया, उसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। आज जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर में वह फंदे से लटका हुआ है। रंजन पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि सदर में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, मामले की जांच कर रहे हैं। गांव में चर्चा है कि रंजन के साथ बिहार पुलिस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उसके दोस्तों को सरकारी नौकरी हो गई। लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद रंजन सफल नहीं हो रहा था। जिसके कारण काफी डिप्रेशन में रह रहा था। अपने दोस्तों के साथ उसने इसकी कई बार चर्चा भी की थी। इधर मां की बीमारी के कारण भी वह काफी परेशान रह रहा था। बेगूसराय में बिहार पुलिस में बहाली के लिए तैयारी कर रहे एक छात्र ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव की है। मृतक की पहचान राजू महतो के पुत्र रंजन कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पांच भाई में सबसे छोटा रंजन ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ बिहार पुलिस में बहाली की तैयारी कर रहा था। उसकी मां लंबे समय से बीमार है और इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। घर में बराबर इसकी चर्चा होती थी। आर्थिक तंगी और नौकरी नहीं मिलने से वह मानसिक दबाव में था। मां को समझाने के बाद कमरे में गया, फांसी लगाई मृतक के भाई गौतम महतो ने बताया कि गुरुवार की रात रंजन ने अपनी मां के साथ खाना खाया। इस दौरान मां ने इलाज में अब तक 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होने पर चिंता जताई तथा कहा कि लगता है अब मैं जिंदा नहीं रह सकूंगी। रंजन ने मां को काफी समझाया, उसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। आज जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर में वह फंदे से लटका हुआ है। रंजन पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि सदर में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, मामले की जांच कर रहे हैं। गांव में चर्चा है कि रंजन के साथ बिहार पुलिस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उसके दोस्तों को सरकारी नौकरी हो गई। लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद रंजन सफल नहीं हो रहा था। जिसके कारण काफी डिप्रेशन में रह रहा था। अपने दोस्तों के साथ उसने इसकी कई बार चर्चा भी की थी। इधर मां की बीमारी के कारण भी वह काफी परेशान रह रहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *