LSG vs CSK: काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, मैच से पहले रखा एक मिनट का मौन, जानें क्या है वजह

LSG vs CSK: काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, मैच से पहले रखा एक मिनट का मौन, जानें क्या है वजह

उत्तर प्रदेश में हाल ही में आए आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की वजह से 26 जिलों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों और अंपायरों ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैच अधिकारी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।

इस वजह से काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश में हाल ही में आए आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की वजह से 26 जिलों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों और अंपायरों ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। विकेट थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है, इसलिए हम पहले बल्लेबाजी नहीं करना चाहते थे। एक टीम के रूप में हमें अभी भी बहुत कुछ हासिल करना है। हम भरोसे पर चलने वाली टीम हैं। इस सीजन हम कुछ नई चीजें आजमा रहे हैं और अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि इस सीजन हमने जैसा प्रदर्शन किया है, उससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी हैं। हमें हर दिन बेहतर बनना होगा। हमने इस मैच में दो बदलाव किए हैं।”

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “पीली जर्सी पहनना हमेशा एक विशेषाधिकार होता है। पिच में थोड़ी नमी है। अगर हम अच्छी शुरुआत करें और 170-180 तक पहुंचें तो यह एक चुनौतीपूर्ण स्कोर साबित होगा। हमने भी कुछ बदलाव किए हैं, स्पेंसर जॉनसन अपना डेब्यू कर रहे हैं और गुरजपनीत अकील की जगह आए हैं।”

सीएसके के पास टॉप 4 में जाने का मौका

CSK का यह सीजन का 12वां मैच है। 11 मैचों में 6 जीत के साथ टीम 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए CSK इस मैच में बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। जीत की स्थिति में टीम इस सीजन पहली बार टॉप-4 में जगह बना सकती है। CSK ने अपने पिछले तीन मैच लगातार जीते हैं।

दूसरी ओर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी LSG का यह 12वां मैच है। टीम अभी सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। LSG अपने घरेलू मैदान पर आत्मविश्वास बढ़ाने और फैंस को खुशी देने के लिए जीत की कोशिश करेगी। सीजन के पहले मुकाबले में CSK ने LSG को 5 विकेट से हराया था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *