पूर्णिया में मुखबिरी के शक में युवक की पिटाई, VIDEO:तस्करों ने अंधाधुंध बांस-डंडे बरसाए; पत्नी बोली- मुझे बाल पकड़कर घसीटा, कपड़े फाड़ दिए

पूर्णिया में मुखबिरी के शक में युवक की पिटाई, VIDEO:तस्करों ने अंधाधुंध बांस-डंडे बरसाए; पत्नी बोली- मुझे बाल पकड़कर घसीटा, कपड़े फाड़ दिए

पूर्णिया में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक कुछ लोगों को शक था, कि पुलिस को कथित स्मैक और हथियार तस्करों के ठिकाने की मुखबिरी की थी। इसी के बाद कथित तस्करों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। अंधाधुंध बांस और डंडे बरसाए गए। पीड़ित की पहचान मो. इरफान आलम के रूप में हुई है। आरोप है कि पति को बचाने गई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया। कपड़े फाड़कर अर्धनग्न किया गया। गहने उतार लिए गए। मारपीट को लेकर पीड़ित युवक की पत्नी मुन्नी खातून ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला डगरूआ थाना क्षेत्र के लदवा वार्ड नंबर-13 की है। जान बचाने की गुहार लगाता रहा पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो करीब 2 मिनट का है। जिसमें 5 से 6 कथित स्मैकर जानवरों की तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं। बेबस युवक खुद को बेकसूर बताते हुए बख्श देने की गुहार लगाता रहा, मगर उसकी एक नहीं सुनी गई। घर लौटते समय रास्ते में रोक लिया पीड़ित की पत्नी मुन्नी खातून ने बताया कि 24 अप्रैल को पति के साथ लदवा से डगरूआ जा रही थी। रास्ते में चमरेला पुल के पास बाइक सवार मो. शहनवाज उर्फ चेंगना और मो. सद्दाम ने उनका रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। जब उसने पति को बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। बाल पकड़कर घसीटा गया, कपड़े फाड़ दिए गए। गहने भी छीन लिए गए। तस्कर कह रहे थे कि उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना क्यों दी, इसी वजह से उनके ऊपर हमला किया गया। पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार मारपीट में इरफान आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डगरूआ, फिर निजी क्लीनिक में एडमिट कराया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले दोनों युवक स्मैक और हथियार के तस्कर है। हत्या भी की जा सकती है, इसलिए पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए डगरूआ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्णिया में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक कुछ लोगों को शक था, कि पुलिस को कथित स्मैक और हथियार तस्करों के ठिकाने की मुखबिरी की थी। इसी के बाद कथित तस्करों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। अंधाधुंध बांस और डंडे बरसाए गए। पीड़ित की पहचान मो. इरफान आलम के रूप में हुई है। आरोप है कि पति को बचाने गई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया। कपड़े फाड़कर अर्धनग्न किया गया। गहने उतार लिए गए। मारपीट को लेकर पीड़ित युवक की पत्नी मुन्नी खातून ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला डगरूआ थाना क्षेत्र के लदवा वार्ड नंबर-13 की है। जान बचाने की गुहार लगाता रहा पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो करीब 2 मिनट का है। जिसमें 5 से 6 कथित स्मैकर जानवरों की तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं। बेबस युवक खुद को बेकसूर बताते हुए बख्श देने की गुहार लगाता रहा, मगर उसकी एक नहीं सुनी गई। घर लौटते समय रास्ते में रोक लिया पीड़ित की पत्नी मुन्नी खातून ने बताया कि 24 अप्रैल को पति के साथ लदवा से डगरूआ जा रही थी। रास्ते में चमरेला पुल के पास बाइक सवार मो. शहनवाज उर्फ चेंगना और मो. सद्दाम ने उनका रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। जब उसने पति को बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। बाल पकड़कर घसीटा गया, कपड़े फाड़ दिए गए। गहने भी छीन लिए गए। तस्कर कह रहे थे कि उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना क्यों दी, इसी वजह से उनके ऊपर हमला किया गया। पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार मारपीट में इरफान आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डगरूआ, फिर निजी क्लीनिक में एडमिट कराया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले दोनों युवक स्मैक और हथियार के तस्कर है। हत्या भी की जा सकती है, इसलिए पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए डगरूआ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *