पूर्णिया में पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया था। खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख, ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बिना देर किए घायल को अपनी वैन में लिटाया और सीधे जीएमसीएच पहुंचाया। डॉक्टरों के इलाज और पुलिस की केयरिंग से जान बच सकी। जख्मी की हालत पहले से बेहतर है। सड़क से दूर जा गिरा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत के. हाट थाना को सूचना दी गई। पुलिस टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार करना उचित नहीं समझा। अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर गए। देर होने पर परेशानी बढ़ सकती थी डॉक्टरों के मुताबिक, अगर युवक को थोड़ी भी देर से लाया जाता, तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था। फिलहाल हालत स्थिर है। पूर्णिया में पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया था। खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख, ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बिना देर किए घायल को अपनी वैन में लिटाया और सीधे जीएमसीएच पहुंचाया। डॉक्टरों के इलाज और पुलिस की केयरिंग से जान बच सकी। जख्मी की हालत पहले से बेहतर है। सड़क से दूर जा गिरा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत के. हाट थाना को सूचना दी गई। पुलिस टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार करना उचित नहीं समझा। अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर गए। देर होने पर परेशानी बढ़ सकती थी डॉक्टरों के मुताबिक, अगर युवक को थोड़ी भी देर से लाया जाता, तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था। फिलहाल हालत स्थिर है।


